फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जड़ी-बूटी विक्रेता के टेंट के पास निकला अजगर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रामगांव थाना इलाके में बहराइच-लखनऊ बाईपास के पास बृहस्पतिवार रात जड़ी-बूटी बेचने के लिए लगाए गए टेंट के पास करीब आठ फीट लंबा अजगर दिखाई देने से अफरातफरी मच गई। अजगर को देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा गए और पुलिस को सूचना दी। रात करीब 10 बजे डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग को जानकारी दी। इसके बाद पहुंचे वनकर्मियों ने अजगर को पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित पकड़कर बोरी में बंद कर लिया गया। वन क्षेत्राधिकारी मोहम्मद शाकिब ने बताया कि अजगर को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ने की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें