पकरा देवरिया गांव में धान के खेत में निकला अजगर।
शिवपुर। पकरा देवरिया गांव में शुक्रवार सुबह धान के खेत में ग्रामीणों ने विशालकाय अजगर देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन रक्षक रामानंद मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन रक्षक ने बतया कि अजगर को बघौली जंगल में छोड़ दिया जाएगा।