फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घर में चल रही थीं बरात की तैयारियां, दूल्हे की अचानक मौत

Tue, 30 May 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
-मातम में बदली शादी की खुशियां, बरात की जगह निकली अर्थी
विज्ञापन

- चिकित्सकों ने हार्ट अटैक को बताया मौत का कारण

संवाद न्यूज एजेंसी
जरवलरोड(बहराइच)। जरवल रोड थाना क्षेत्र के एक परिवार की खुशियां उस समय काफूर हो गईं जब शादी से कुछ घंटे पहले ही दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हे की मौत हार्ट अटैक से होनी बताई जा रही हैं। मौत की सूचना के बाद से पूरे गांव में मातम है। जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अटवा निवासी राजकमल (21) की शादी जरवल के कोयलीपुर अट्ठैसा निवासी एक लड़की के साथ तय हुई थी। सोमवार 29 मई को शादी समारोह था और अटवा से कोयलीपुर के लिए बरात जानी थी। बारात को लेकर राजकमल के घर उत्सव जैसा माहौल था और सभी बरात की तैयारियों में लगे थे। राजकमल के मां-बाप शादी की रस्में पूरी कराने में जुटे थे लेकिन उसी दौरान परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा जब अचानक राजकमल की तबियत खराब हो गई। परिजन जब तक कुछ समझ पाते राजकमल अचेत होकर जमीन पर गिर गया। उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुस्तफाबाद ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। मौत की सूचना घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बरात जाने के लिए तैयार ग्रामीण भारी संख्या में मृतक के घर पहुंच गए। सभी ने नम आंखों से मृतक का अंतिम संस्कार करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें