बहराइच। महराजगंज में रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड व उसके बाद भड़की हिंसा को लेकर हरदी थाना क्षेत्र के दो युवकों ने बयानबाजी की थी। इसे लेकर हरदी पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। दोनों युवकों ने एक स्टिंग में खुद आगजनी व तोड़फोड़ की बात कही थी। हरदी थाना प्रभारी कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि सालिकपुरवा निवासी प्रेम कुमार मिश्रा व सबूरी मिश्रा ने महराजगंज हिंसा के दौरान आगजनी व तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया था। दोनों पर लूटपाट का भी आरोप है।
विज्ञापन
बलवा नियंत्रण तैयारियों की खुली पोल, सीओ नहीं चलाए पाए टियर गन
रामगोपाल मिश्रा हत्याकांड और उसके बाद भड़की हिंसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कुछ लोग महराजगंज कस्बे में आगजनी कर रहे हैं। वहीं भीड़ के पास ही पुलिस के जवान व तत्कालीन सीओ रुपेंद्र गौड़ भी खड़े हैं। आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सीओ रुपेंद्र हाथ में टियर गन लिए नजर आ रहे हैं और उसे चलाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन वह गन चला नहीं पाते।