फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: प्रीती मिश्रा को मिलेगा राज्य अध्यापक पुरस्कार

विज्ञापन
प्रीति मिश्रा। 
विज्ञापन
पयागपुर। पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा पदम में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत प्रीति मिश्रा का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए किया गया है। उत्तर प्रदेश शासन के उपसचिव की ओर से जारी सूची में पूरे उत्तर प्रदेश से 61 अध्यापकों को शामिल किया गया है। इसमें बहराइच से प्रीति मिश्रा का नाम सातवें स्थान पर है। शासन के पत्र के अनुसार प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के चयन के लिए गठित राज्य स्तरीय चयन समिति की बैठक 13, 14, 18 एवं 19 अगस्त 2025 को हुई थी। समिति की संस्तुति के आधार पर प्रदेश के कुल 61 शिक्षक-शिक्षिकाओं के नाम राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए अनुमोदित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें