बहराइच। बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए रविवार को 220 केवी विद्युत उपकेंद्र बहराइच पर मरम्मत व रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 6:30 से 8:30 बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि इस दौरान शटडाउन लिया जाएगा। इससे महसी, फखरपुर, मेडिकल कॉलेज, तेजवापुर और बसीरगंज उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित रहेगी। कटौती से पहले पानी भरने सहित जरूरी काम पूरे कर लें और बिजली विभाग को सहयोग दें।