फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भूमिगत केबल में फाल्ट से बिजली गुल

Sun, 03 Sep 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र से कई मोहल्लों को होने वाली बिजली आपूर्ति रविवार सुबह अचानक ठप हो गई। भूमिगत केबल में फाल्ट आने से आपूर्ति बाधित है। शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। भीषण चिपचिपाहट भरी गर्मी में क्षेत्र की 25 हजार से अधिक की आबादी बिजली, पानी को लेकर परेशान है।
विज्ञापन


शहर के सिविल लाइंस विद्युत उपकेंद्र से बड़ीहाट, मेवातीपुरा, बैरहियापुरा, स्टीलगंज, अकबरपुरा आदि मोहल्लों को आपूर्ति होती है। बीते शनिवार शाम तीन बजे अचानक आपूर्ति ठप हो गई थी। विभाग की ओर से देर रात आपूर्ति को दुरुस्त करा दिया गया था। रविवार सुबह करीब 10 बजे से आपूर्ति पुन: ठप हो गई। देर शाम तक आपूर्ति पटरी पर नहीं लौट सकी है।
आपूर्ति ठप होने से भीषण चिपचिपाहट भरी गर्मी में लोगों के सामने पेयजल की समस्या खड़ी हो गई। एसडीओ सदर विजय कुमार ने बताया कि भूमिगत केबल में फाल्ट आने से अचानक समस्या पैदा हो गई है। उन्होंने बताया कि विभाग के कर्मचारी फाल्ट ढूंढने में जुटे हुए है। फाल्ट को दुरुस्त कर आपूर्ति संचालित करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें