फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: राखी के लिए बुकिंग पर डाकघर देगा 10 फीसदी की छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए प्रधान डाकघर बहराइच ने लोगों की सुविधा के लिए राखी की विशेष बुकिंग व्यवस्था शुरू की है। राखी की बुकिंग कराने वाले ग्राहकों को डाकघर की ओर से 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी। बारिश से राखी को सुरक्षित रखने के लिए वाटरप्रूफ लिफाफे भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रक्षाबंधन के मद्देनजर रविवार को भी प्रधान डाकघर खुला रहेगा, ताकि लोग छुट्टी के दिन भी राखी की बुकिंग करा सकें। प्रभारी पोस्ट मास्टर अजय त्रिपाठी ने लोगों से अपील की है कि वे भाई-बहनों और प्रियजनों को समय से राखी भेजने के लिए डाकघर में बुकिंग कराएं और छूट का लाभ उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें