बहराइच के पुलिस लाइन में लोगों को वापस कराये गए उनके खोये हुए मोबाइल के बाद खिले चेहरे व मौज
बहराइच। जिले में पुलिस ने रविवार को 107 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए। इन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिया गया। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी दिखी। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 26,12,830 रुपये बताई गई है। पुलिस ने लापता फोन की तलाश के लिए थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया था। जनपदीय सर्विलांस टीम ने सीईआईआर पोर्टल की सहायता से निगरानी कर फोन बरामद किए। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने स्वामियों को मोबाइल सौंपे। उन्होंने लोगों से संचार सारथी एप डाउनलोड करने की अपील की। मोबाइल खोने पर बिल, आईएमईआई नंबर, आधार कार्ड और पहचान पत्र के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराएं।