फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भारतीय संस्कार व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लिया संकल्प

Wed, 10 Apr 2024 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के मोहल्ला सूफीपुरा स्थित गायत्री बाल संस्कारशाला के परिसर में सोमवार को हिंदू नववर्ष चैत्रशुक्ल प्रतिपदा पर्व को काफी हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस मौके पर संस्कारशाला में मौजूद छात्र, शिक्षक व अभिभावकों ने पर्व को भारतीय संस्कार व संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक संकल्प लिया।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की संयोजिका रंजीता श्रीवास्तव सोनी ने कहा कि आज के दिन ही ब्रह्माजी ने सृष्टि का निर्माण किया था। वहीं आज ही प्रभु श्रीराम का राज्याभिषेक दिवस और आरएसएस के संस्थापक डाॅ.केशवराम हेडगेवार का जन्मदिन मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि प्राचीन गौरवशाली परंपरा को प्रतिपादित करते हुए सनातन संस्कृति को अक्षुण्ण रखने के लिए महाराजा विक्रमादित्य ने विक्रम संवत का शुभारंभ आज ही के दिन किया था। इसलिए आज का दिन हम सभी के लिए गौरवशाली माना जाता है। सोनी ने कहा कि संस्कारशाला छात्रों को सनातन संस्कार व संस्कृति आधारित शिक्षा दे रहा है। यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के सतत विकास के लिए सभी को हर संभव सहयोग करना चाहिए। ताकि यहां का छात्र देश के नवनिर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका तय कर सके। संस्कारशाला की संचालिका रेखा श्रीवास्तव ने बताया कि सीमित संसाधन में विद्यालय का पठन पाठन संचालित किया जा रहा है। जिससे सनातन संस्कृति आधारित वेदमय गुणवत्तापूर्ण शैक्षिणिक व्यवस्था बनाए रखा जा सके। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ठ छात्रों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं गायत्री महिला परिवार की शशि सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत वेद मंत्रोच्चार के साथ किया। कार्यक्रम का संचालन विष्णु पाठक ने किया। इस मौके पर उमा वर्मा, मिथिलेश वर्मा, श्रेया, राजपाल, अंशिका, शिवा मिश्रा, कांति मिश्रा, प्रीत सिंह, आराधना गुप्ता, शिखर, योगाचार्य सुशील बाजपेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें