बहराइच। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में बुधवार को माध्यमिक विद्यालयी जनपद वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता का संयोजन सरस्वती इंटर कॉलेज रिसिया द्वारा किया जा रहा है। क्रीड़ा सचिव विवेक रावत ने बताया कि प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसमें जिले के माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजकों ने खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर इंदिरागांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचने की अपील की है। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे की प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिल सकता है।