सांप के साथ खेलते युवक का फोटो वायरल। - स्रोत : सोशल मीडिया
बिछिया। कतर्नियाघाट के कारीकोट गांव में एक युवक का सांप को हाथ में पकड़कर खेलने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वन विभाग के अनुसार सांप वन्यजीव की श्रेणी में आता है। उसे पकड़ना या उसके साथ छेड़छाड़ करना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध है। इससे व्यक्ति की जान को खतरा हो सकता है, सांप को भी नुकसान पहुंच सकता है। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि सांप या अन्य वन्यजीव दिखने पर उसे न पकड़ें और न छेड़ें, बल्कि तुरंत विभाग को सूचना दें। निशानगाड़ा रेंजर शिव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।