फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: विषमुक्त खेती व नशामुक्त गांव अभियान से जन-जन को जोड़ा जाए

Wed, 03 Apr 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा(बहराइच)। पौराणिक शिवालयबाग शिवमंदिर के परिसर में मंगलवार को होली मिलन समारोह व नशामुक्त, भयमुक्त शत-प्रतिशत मतदान महाअभियान चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर विषमुक्त खेती व नशामुक्त गांव अभियान पर मंथन भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवालयबाग के महंत वीरेंद्रगिरी जी महाराज ने किया। नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा ने कहा कि नशा मानव समाज के लिए घातक है। नशा विशेषकर युवाओं को प्रभावित कर रहा है। विधायक ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत-प्रतिशत मतदान करने का आह्वान। कार्यक्रम आयोजक व महामना मालवीय मिशन के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि नानपारा परिक्षेत्र में लगातार अवैध नशे का प्रचलन तेजी से बढ़ता जा रहा है। अवैध नशे के चलते कई युवाओं की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों परिवार बर्बाद हो चुके हैं। उन्होंने सभी का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन के विषमुक्त खेती व नशामुक्त गांव अभियान से जन-जन को जोड़ा जाए, जिससे हमारा समाज नशामुक्त होकर समाज व राष्ट्र के निर्माण के सहभागी बन सके। किसान परिषद के जिला महामंत्री केशव पांडेय ने विषमुक्त खेती और नशामुक्त गांव को सफल बनाने के लिए जनजागरण चलाने की बात कही।
रामलीला कमेटी नानपारा के अध्यक्ष दीपू पोरवाल ने होली के मौके पर सभी को बधाई दी। कार्यक्रम को पंकज जायसवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता राहुल पांडेय ने किया। इस मौके पर चमन चौरसिया, गोल्डी सरदार, सरदार सुखविंदर सिंह, चंद्रप्रकाश मिश्र, बबलू श्रीवास्तव, संजय निषाद, छैल बिहारी, पवन शुक्ल, धीरेंद्र शर्मा, सतेंद्र वर्मा, राकेशचंद्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें