फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पेंशनर्स ऑनलाइन जमा करें जीवित प्रमाणपत्र

Thu, 29 Oct 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जनपदीय कोषागार से पेंशन पाने वाले जिन पेंशनर्स को नवंबर 2026 में जीवित प्रमाणपत्र जमा करना है, वे अब इसे ऑनलाइन भेज सकते हैं। वरिष्ठ कोषाधिकारी नरोत्तम शरण ने बताया कि पेंशनर्स अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र, साइबर कैफे या डाकघर जाकर जीवन प्रमाण पोर्टल के माध्यम से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) बनवा सकते हैं। इसके बाद प्रमाणपत्र ऑनलाइन कोषागार कार्यालय भेजा जा सकता है। इस सुविधा से प्रमाणपत्र की हार्ड कॉपी जमा करने के लिए कोषागार कार्यालय आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे समय और मेहनत बचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें