फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मार्च से नहीं मिली पेंशन, दवा के भी लाले

Fri, 11 Aug 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मार्च से नहीं मिली किसी भी बुजुर्ग को पेंशन
विज्ञापन

जिले में हैं एक लाख 15 हजार पेंशनधारक
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। बुजुर्गों को समाज कल्याण विभाग की ओर से हर माह एक हजार रुपये मिलने वाली पेंशन नहीं मिली है। जिले के ऐसे तमाम लाभार्थी हैं, जिन्हें एक साल से पेंशन नहीं मिली है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। ऐसे में इन सभी को जरूरी सामान खरीदने में भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन इसके बावजूद इनकी सुनने वाला कोई नहीं है। विभाग सत्यापन चलने की बात कहते हुए टाल-मटोल कर रहा है। विभागीय आंकड़ों की मानें तो जिले में एक लाख 15 हजार पेंशनधारक हैं।
विशेश्वरगंज के ग्राम पंचायत प्रतापपुर उपरहर निवासी रामनरेश तिवारी, कन्हैया लाल तिवारी ने बताया कि उन्हें एक वर्ष पहले पेंशन मिली थी। इसके बाद अब नहीं मिल रही है। इससे न दवा ले पा रहे हैं अैर न अन्य जरूरी सामान। उन्होंने बताया कि वे लगातार अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मुन्नासिंह पुरवा निवासी अलगू ने बताया कि उन्हें एक बार तीन हजार रुपये की किस्त मिली थी।
विज्ञापन

इसके बाद उन्हें पेंशन नहीं मिली। उन्होंने बताया कि पेंशन न आने के कारण बड़ी परेशानी हो रही है। तहसील नानपारा क्षेत्र के प्रीतमपुरवा निवासिनी उर्मिला मिश्रा व राम खेलावन ने बताया कि उन्होंने गंगापुर के प्रधान को पेंशन के लिए दो बार सभी कागज दिया था। लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया। इन सभी का कहना है कि पेंशन न मिलने से न तो दवाई खरीद पा रहे हैं और न ही कपड़े।
बुढ़ापे में पेंशन के लिए समाज कल्याण विभाग के चक्कर लगाना पड़ रहा है लेकिन विभागीय अधिकारी वहां भी कुछ सुनने को तैयार नहीं है। बताया जा रहा है कि तमाम बुजर्गों का आधार कार्ड अपडेट न होने से यह दिक्कत हो रही है। लेकिन मार्च से अब तक पेंशन न मिलने से ही कोई परेशान है।
विज्ञापन


पेंशनधारकों के सत्यापन का कार्य चलने की वजह से मार्च माह से पेंशन नहीं मिल सकी है। सत्यापन कार्य पूरा होते ही जल्द ही पेंशन मिलने लगेगी। -रमाशंकर , जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें