संवाद न्यूज एजेंसी
कैसरगंज (बहराइच)। कैसरगंज बाजार के हसना गांव को जाने मोड़ से चकपिहानी गांव तक लगभग दो किलोमीटर सड़क ऊंची तो है लेकिन सिंगल रोड ही बनाई गई है। जिससे छोटे बड़े वाहनों के आवागमन में बड़ी परेशानी होती है। वाहनों के ओवर टेक करते समय सड़क सिंगल होने के कारण और पटरियां नीची होने के कारण वाहन पलट जातें हैं। जिससे लोगों को चेटिल होकर अस्पताल तक जाना पड़ता है। सबसे बड़ी समस्या तब होती है जब बड़े बड़े वाहन कतारबद्ध होकर एक साईड से निकलते हैं तब दूसरी साइड के वाहनों, बाइक,आटो रिक्शा, साइकिल, ठेलिया वालों को रूके रहना पड़ता है। कभी-कभी जल्दबाजी में लोग गिर जाते हैं और पलट भी जाते हैं। कम चौड़ी सड़क के कारण एक दूसरे को क्रास करते समय जगह न मिलने से वाहन चालकों में झड़प,तू तू मैं मैं भी होती रहती है। दुर्घटनाएं हर एक होती रहती है। स्थानीय निवासी दुर्गेश लोधी,विजय कुमार मौर्य, बाबादीन,अजय कुमार,दीपू श्रीवास्तव,बब्लू श्रीवास्तव आदि लोगों ने निर्माण विभाग से कैसरगंज हूजूरपुर मार्ग पर चकपिहानी में टू लेन की बनाई गई सिंगल रोड को भी टू लेन करवायें जाने की मांग जिला प्रशासन से की है।