फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फोरलेन के लिए अधिग्रहीत जमीन के मुआवजे का भुगतान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 927 के बाराबंकी-बहराइच सेक्शन को फोरलेन करने के लिए अधिग्रहीत भूमि के मुआवजे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर मजिस्ट्रेट एवं सक्षम प्राधिकारी राजेश प्रसाद ने बताया कि जिले के 64 प्रभावित गांवों के लिए अधिनिर्णय पारित किया जा चुका है। मुआवजे का भुगतान 20 अगस्त 2026 से शुरू हुआ है। यह राशि भूमि राशि पोर्टल के माध्यम से संबंधित हितधारकों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। अधिकारियों ने संबंधित काश्तकारों से कहा है कि वह आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध कराकर भुगतान की प्रक्रिया पूरी कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें