फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेंदुआ दिखने पर हथिनियों से कराई गई गश्त

Thu, 29 Oct 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 बिछिया में तेंदुए की तलाश में कॉम्बिंग करतीं हथिनी। - स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट रेंज की सिंचाई कॉलोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय की छत पर बुधवार देर रात तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार दोपहर हथिनी जयमाला और चंपाकली से स्कूल के आसपास और कॉलोनी में गश्त कराई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया। गश्ती टीम में वन दरोगा राधेश्याम, वन रक्षक संतोष कुमार, वॉचर सुनील और महावत मोहर्रम अली शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें