फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: होटल में आग लगने से अफरातफरी, लाखों की संपत्ति राख

Sun, 23 Apr 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नगर के व्यस्ततम इलाके में स्थित एक होटल की तीसरी मंजिल पर रविवार की सुुबह अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। आग की लपटेें देख आसपास के दुुकानदारों व स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। उधर विकासखंड विशेश्वरगंज व तहसील महसी के खैरीघाट थाना क्षेेत्र में भी अलग-अलग स्थानों पर लगी आग के कारण लगभग दस बीघा फसल व 20 ग्रामीणों के आशियाने जलकर राख हो गए।
विज्ञापन


रोडवेज मार्ग अंंर्तगत मोहल्ला नाजिरपुरा स्थित एक रिहायशी होटल की तीसरी मंजिल पर आग भड़़क उठी। आग की लपटेें देख आसपास स्थित दुुकानदारों व स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई। देेखते ही देखते कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग के कारण खिड़कियों में लगे शीशे टूटकर नीचे गिरने लगे। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन कर्मियों ने आग ने बुझाने के प्रयास तेज किए, लेकिन तीसरी मंजिल की ऊंचाई अधिक होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
लगभग एक घंंटे की मेहनत के बाद अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आग की चपेट में आने से तीसरी मंजिल पर लगे बेड, बिस्तर, बेशकीमती फर्नीचर समेत अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा आग लगने के कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगने के कारण लगभग दस लाख रुपए की संपत्ति का नुकसान होने की आशंंका व्यक्त की जा रही है।
विज्ञापन

उधर तहसील महसी अंतर्गत थाना खैरीघाट क्षेत्र के पचासा गांव में शनिवार की शाम अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। जब तक ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास तेज कर पाते तब तक गांव निवासी रामनरेश, दयाराम, मायाराम, जयपान, केतन, भगवानदीन, राजेश, पुलिस राम, चंद्रिका, बच्छराज व जमुना प्रसाद समेत 20 लोगों के कच्चे मकान व किसान बेचू की एक एकड़़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गए।
अपने आशियाने गंवा चुके पीड़ित खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की ओर से पीड़ितों को राशन व अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई है। क्षेत्रीय लेखपाल कदीर खान ने क्षति का आंकलन करते हुए रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। इसी प्रकार शनिवार को ही विशेश्वरगंज थाना क्षेेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत शेखापुर से गांगूदेवर जाने वाली विद्युत लाइन में शाॅर्ट सर्किट होने के कारण पांच बीघा गन्नेे की फसल जलकर राख हो गई।
आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने अग्निशमन कर्मियों को भी दी, लेकिन मौके पर कोई नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने बताया कि बीते वर्ष यहां अग्निशमन केंद्र का निर्माण कराया गया है। इसके बाद भी यहां कोई मौजूद नहीं रहता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें