फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेंदुए के हमले कर पड़वे की मौत, दहशत

Wed, 24 May 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। वन रेंज ककरहा की ग्राम पंचायत गूढ़ के बौकहिया गांव में मंगलवार रात तेंदुए ने भैंस के पड़वे को मौत के घाट उतार दिया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्रित हुए लेकिन तेंदुआ तब तक जा चुका था। तेंदुए के हमले से ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पड़वा को मारने के बाद सभी लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लगभग एक घंटे बाद तेंदुआ फिर आया। इस पर ग्रामीणों ने हांका लगाकर तेंदुओं को खदेड़ा। तेंदुआ खेतों की तरफ निकल गया। वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार ने बताया कि घटनास्थल पर वन दरोगा को भेजा गया है। गश्त के लिए वन कर्मियों को लगा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें