फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बदहाल सड़क पर रोपा धान, जताया विरोध

विज्ञापन
सड़क पर धान की रोपाई कर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
फखरपुर। विकासखंड फखरपुर इलाके में जर्जर सड़क की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। ग्राम पंचायत खालिदपुर के मजरा खलतापुर से सरदपारा को जोड़ने वाली सड़क पर ग्रामीणों ने धान की रोपाई कर विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि करीब 30 वर्ष पूर्व बनी ईंट की यह सड़क अब पूरी तरह गड्ढों में बदल चुकी है। बरसात में सड़क पर जलभराव के कारण यह खेत जैसी लगती है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और मरीजों को आने-जाने में सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। इस संबंध में बीडीओ विनोद कुमार ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। जानकारी कर समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें