नवाबगंज के निम्निहारा चौराहा पर अवर अभियंता को ज्ञापन सौंपते समाजसेवी मनीष पांडेय व अन्य।
नवाबगंज। निम्निहारा चौराहा स्थित बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर मंगलवार देर शाम विद्युत उपभोक्ताओं ने ओवर लोड व विद्युत कटौती के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान यातायात जाम रहा। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी निरीक्षक रामाशंकर यादव ने लोगों समझा बुझाकर आवागमन बहाल कराया। प्रदर्शन कर रहे उपभोक्ताओं ने नवाबगंज नंदा गांव विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता बृजेश कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर बताया कि ओवरलोड के कारण आए दिन क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहती है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे समाजसेवी मनीष पांडेय ने कहा कि समस्या दूर नहीं हुई तो 12 जुलाई को सड़क जाम कर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान जितेंद्र कुमार, चेतराम, राकेश कुमार, राजेश, तीर्थ राम, संदीप शर्मा, पप्पू यादव, अनिल, सत्यम जायसवाल आदि मौजूद रहे।