नानपारा में एक होटल के सभागार में बैठक करते साहित्यिक संस्था के प्रतिनिधि।
नानपारा। हिंदी साहित्यिक संस्थान सुरभि की मासिक बैठक सोमवार को अध्यक्ष डीके श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 9 अगस्त को श्री शंकर इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय हुआ। नगर के विभिन्न विद्यालयों से 50 छात्रों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। इसकी जिम्मेदारी मुक्तेश्वर पोद्दार और उमेश चंद्र शाह को सौंपी गई। डॉ. दिनेश चंद्रा ने बताया कि 26 सितंबर को प्रस्तावित कवि सम्मेलन के लिए 15 कवियों से संपर्क हुआ। इनमें से 6 से 7 कवियों को आमंत्रित किया जाएगा। समिति का नवीनीकरण और पंजीकरण कवि सम्मेलन के बाद होगा। इस अवसर पर प्रेमनाथ मिश्रा, आदेश अग्रवाल, डॉ. असीम शुक्ला, एसएन सिंह, डॉ. अशोक गुप्ता, डॉ. विशेष सिंह, जसवंत मिश्रा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।