बहराइच। जिले में अभियान चलाकर 31,513 वरासतों का निर्विवाद रूप से अंकन कराने वाले जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र को मुख्य सचिव द्वारा पीठ थपथपाने के बाद जिले के सभी एसडीएम द्वारा अन्य विभागों के अधिकारियों ने भी बधाई दी। कई जिलों के जिलाधिकारियों के बधाई के लिए दिन पर फोन बजते रहे। आश्चर्य की बात यह है कि शुक्रवार को विचाराधीन समस्त वरासतों को निपटा कर आवेदकों की संख्या शून्य हो गई। शाम को वरासत की साइड अपडेट के दौरान एक भी विचाराधीन वरासत आवेदन के तौर पर नहीं पाया गया।
गौरतलब हो कि बहराइच जिले के समस्त तहसीलों को मिला करके 31,513 वरासत बहराइच के डीएम डॉ. दिनेश चंद्र के प्रयास से निर्विवाद रूप से निपटाया गया था। जिलाधिकारी के इस प्रयास से वरासतों को निपटाने के मामले में बहराइच जिला प्रदेश में अव्वल हो गया। गुरुवार को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव की बैठक के दौरान जिलाधिकारी के प्रयासों की सराहना की और कहा कि समस्त मंडलायुक्तों व जिलाधिकारियों को बहराइच को नजीर के रूप में देखने चाहिए।
वरासतों के निस्तारण को लेकर के जिलाधिकारी की सक्रियता शुक्रवार को भी देखने को मिली। वरासत को लेकर आवेदन स्वरूप के लिए आये हुये 100 मामलों का निस्तारण डीएम ने निर्विवाद ढंग से निपटाया। अधिकारियों के मुताबिक वेबसाइट पर आवेदन की संख्या शून्य हो गई है। इस प्रकरण पर डीएम ने बताया कि जो भी विगत मामले निपटे है। उसके लिए अभियान चलाया गया था। स्थिति यह है कि लगभग पूरे मामले निपटारा किया जा चुका है। राजस्व से जुड़े सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कोई भी मामला लंबित न रहे, जरूरत पड़े तो स्वयं से सहयोग करके आवेदक के वरासत को निपटाया जाए।