फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: थाना समाधान दिवस में पहुंचे सिर्फ 33 फरियादी

Sat, 11 Mar 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। थाना समाधान दिवस एक औपचारिकता बनते जा रहे हैं। ऐसे में फरियादियों का भी इससे मोह भंग होता जा रहा है। शनिवार को जिले में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल 33 मामले आए। इनमें से मात्र छह मामलों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। नवीन मार्डन थाना कटरा में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश व पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के नेतृत्व में थाना समाधान दिवस आयोजित हुआ। यहां मात्र दो मामले ही आए। पुलिस से संबंधित इन दोनो ही मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार यादव की उपस्थिति में मल्हीपुर थाने में राजस्व से संबंधित मामले लेकर मात्र दो फरियादी पहुंचे। जिनके मामलों का निस्तारण नहीं हो सका। इसी क्रम में गिलौला में राजस्व से संबंधित दो मामले आए, जो निस्तारित नहीं हो सके। इकौना में राजस्व से संबंधित पांच, सोनवा में राजस्व के पांच व पुलिस से संबंधित एक मामला आया। सिरसिया में राजस्व से संबंधित पांच में से दो मामला निस्तारित हुआ। कोतवाली भिनगा में राजस्व के छह व पुलिस से संबंधित एक मामला आया। यहां दो मामले का निस्तारण हुआ। हरदत्त नगर गिरंट में राजस्व से संबंधित चार में से किसी भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। मौजूद अधिकारियों ने थाना प्रभारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का टीम बनाकर शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें