कैसरगंज(बहराइच)। 11 दिन पूर्व दिन हुए सुनील हत्याकांड के एक अन्य आरोपी को बुधवार को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त लाठी भी बरामद हुई है। बता दें कि बबुरी गांव निवासी सुनील कुमार को लाठियों से पीटकर कुल्हाड़ी से काट दिया गया था। मामले में आठ लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज हुआ था। पांच आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। बुधवार को मंझारा तौकली निवासी नेम कुमार यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।