बहराइच। पूरे जिले में एक उर्वरक विक्रेता का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया जबकि पांच विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला कृषि अधिकारी ने नौतला, राजी चौराहा, रमपुरवा एवं भगवानपुर रतहिया क्षेत्र में उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक में अनियमितता एवं स्टाॅक वितरण रजिस्टर अद्यतन न किए जाने के कारण नौतला स्थित उर्वरक विक्रेता रमेश कुमार सिंह का लाइसेंस निलंबित कर दिया व उर्वरक बिक्री में अनियमित के कारण उर्वरक विक्रेता सुरेश सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया। दुकान बंद करके भाग जाने पर बर्मा बीज भंडार नौतला सहित दो अन्य को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।