फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: ट्रक से भिड़ा लोडर, एक की मौत, चालक घायल

Sun, 08 Sep 2024 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
धरसवां में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। -संवाद
विज्ञापन
धरसवां (बहराइच)। कोतवाली क्षेत्र देहात में बहराइच-बलरामपुर हाईवे पर शनिवार को धरसवां गांव के पास आगे जा रहे ट्रक में पीछे से लोडर भिड़ गया। हादसे में लोडर सवार बिजनौर जनपद के नैथौल फूलसांड निवासी अनवर (26) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक निखिल (28) गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर शव पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन


बहराइच-बलरामपुर हाईवे पर बहराइच की ओर से बलरामपुर की तरफ जा रहा लोडर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से भिड़ गया। इससे लोडर सवार युवक की मौत हो गई जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चालक गिलौला सीएचसी पहुंचाया।

लोडर फर्रुखाबाद से बिस्कुट लादकर बलरामपुर जा रहा था। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। सूचना पाकर मृतक के बदहवास परिजन चल पड़े हैं। वहीं पुलिस ने क्षतिग्रस्त लोडर को सड़क किनारे करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें