पयागपुर। बेलखरा मधनगरा निवासी शिव कुमार पाठक ने बताया कि उनकी मां मुन्नी देवी (70) खुटेहना चौराहे पर जाने की बात कहकर घर से निकली थीं। देर रात तक घर नहीं पहुंचीं तो चिंता होने लगी और उन्हें तलाशने निकले तो योगेंद्रधाम हॉल्ट रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन से कट कर उनकी मौत होने का पता चला। खुटेहना चौकी प्रभारी गोपाल सिंह ने जांच शुरू कर दी है।