छत से गुजरी थी हाईटेंशन लाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
जरवलरोड(बहराइच)। थाना क्षेत्र निवासी एक बुजुर्ग शुक्रवार को किसी कार्य से छत पर गया था। इसी दौरान वह छत से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनराजपुर निवासी बराती (60) के घर के ऊपर से हाईटेंश लाइन गुजरी है। शुक्रवार को बराती इसकी चपेट में आ गया और मौके पर ही इसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया पहले से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के नीचे मृतक ने निर्माण करवा लिया था। जिससे उसकी मौत हो गई।
वहीं अवर अभियंता जरवलरोड आशीष ने बताया लगभग 15 साल पहले मृतक के घर के करीब से 11000 की लाइन निकली थी। मृतक के परिजनों के द्वारा जल्द ही हाईटेंशन लाइन के नीचे अपना मकान बना लिया। जिसके चलते हादसा हुआ।