फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: स्कूल प्रश्नपत्र में लिखा आपत्तिजनक सवाल, शिक्षिका को हटाया

Wed, 27 Sep 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल के हिंदी के प्रश्नपत्र में आतंकवाद के लेख में गलती से भारतीय मुस्लिम आतंकवाद शब्द लिख गया था। इसके बाद कुछ अभिभावकों के विरोध पर विद्यालय प्रबंधन ने तत्काल इसका संज्ञान लिया। शिक्षिका से माफी नामा लेने के साथ ही प्रबंधन ने शिक्षिका को कार्य मुक्त कर दिया।
विज्ञापन

शहर के हुजूरपुर रोड स्थित गुरू कृपा डिवाइन ग्रेस स्कूल में जारी नौवीं कक्षा की परीक्षा के प्रश्नपत्र में बच्चों से आतंकवाद पर लेखात्मक सवाल पूछा गया था। इसमे शिक्षिका द्वारा दिए गया लेख में विभिन्न आतंकवादी संगठनों के नाम के साथ ही भारतीय मुस्लिम आतंकवाद लिख दिया गया। बच्चे जब प्रश्नपत्र लेकर घर पहुंचे तो, अभिभावकों ने इसकी शिकायत विद्यालय प्रबंधन को दी। इसके बाद शिक्षिका को प्रबंधन ने विद्यालय से कार्यमुक्त कर दिया।

नही थी जानकारी, पता चलते ही शिक्षिका को हटाया

गुरु कृपा डिवाइन ग्रेस पब्लिक स्कूल की प्रबंधक छवि रायतानी ने बताया कि उन्हें प्रश्नपत्र की जानकारी नहीं थी। हिंदी की शिक्षिका ने प्रश्नपत्र बनाया था, जिसमे गलती से ये शब्द लिख गया था। जानकारी होते ही शिक्षिका को बुलाकर उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया। साथ ही भविष्य में कोई अन्य शिक्षक ऐसी गलती न करे इसके लिए शिक्षिका को विद्यालय से कार्यमुक्त कर दिया हुआ है। ये एक मानवीय त्रुटि मात्र है, विद्यालय प्रबंधन किसी की भावना को आहत नही करना चाहता था।
विज्ञापन


पेपर हुआ निरस्त, तीन अक्टूबर को दोबारा आयोजन

अर्धवार्षिक परीक्षा में नौवीं के हिंदी के पेपर में त्रुटि और उसके विरोध के बाद विद्यालय प्रबंधन ने पेपर निरस्त कर दिया है। प्रबंधक छवि रायतानी ने बताया कि हिंदी के पेपर को दोबारा 3 अक्तूबर को करवाया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें