फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मेन्यू से गायब पौष्टिक आहार, बांट रहे पतली दाल

Sun, 07 May 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को सरकार की ओर से मुफ्त भोजन दिए जाने का नियम है। सरकारी मेन्यू में दूध, रोटी, मौसमी हरी सब्जी, दाल, चावल, अंडा, दलिया आदि शामिल है। उसकी मात्रा भी निर्धारित है। डॉक्टर की सलाह के मुताबिक मरीजों की सेहत सुधारने वाला भोजन देने का निर्देश है। बावजूद इसके मेडिकल कॉलेज से पौष्टिक आहार का मेन्यू गायब है। किसी भी प्रकार की मर्ज हो पर मरीजों को रोटी, आलू की सब्जी, पतली दाल और चावल परोसा जा रहा है।मेडिकल कॉलेज में मरीजों को गुणवत्ता व पौष्टिकता पूर्ण भोजन तो दूर भरपेट खाना भी नहीं मिल रहा है। सुबह के नाश्ते में मिले अंडा को छोड़ दें तो मरीज और किसी खाद्य पदार्थ को खाना मुनासिब नहीं समझते। अस्पताल की रसोई में मरीज को नियमानुसार खुराक देने के लिए मेन्यू बोर्ड नहीं लगा है, जिससे किस दिन कौन सा भोजन मिलना चाहिए, इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

रोजाना सबके लिए एक ही तरह का भोजन बनता है, चाहे डॉक्टर नमक कम खाने को कहें हो या फिर ज्यादा, हरी सब्जी खाने को कहे या फिर अन्य चीजें। शनिवार को पतली दाल, चावल, रोटी और आलू की सब्जी मरीजों को दी गई। चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती बच्चों को दूध दिया गया।

16 दिन में एक दिन दिया गया अंडा
टीबी वार्ड में भर्ती मरीज पयागपुर के शिवदहा निवासी अख्तर अली की पत्नी ने बताया कि वह 16 दिनों से अस्पताल में भर्ती है। खाने में रोटी, सब्जी, दाल व चावल मिला। 16 दिनों में सिर्फ एक दिन अंडा मिला है। दूध उसे नहीं मिला है। बर्न वार्ड में भर्ती विशेश्वरगंज निवासी अरुण कुमार ने बताया कि उसे दाल, चावल, रोटी, सब्जी के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है। मिहींपुरवा ब्लॉक के मधवापुर गांव निवासी श्यामदुलारी ने बताया कि वह पांच दिनों से मरीज को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किए है। रोटी, सब्जी, दाल व चावल मिला है। दूध व अंडा उसे नहीं मिला है।
विज्ञापन


डीएम से हो चुकी है शिकायत
कैसरगंज में सड़क हादसे में घायलों का हाल जानने के लिए शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र मेडिकल कॉलेज गए थे। वहां एक मरीज ने खाना न मिलने की शिकायत की थी। इस पर डीएम ने जांच के निर्देश दिए थे। जांच अधिकारी नायब तहसीलदार ने रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है।

सभी मरीजों को खाना मिल रहा है
मरीजों के खाने का डाइटीशियन है। डायबिटिक मरीजों के लिए खाना है। नार्मल मरीजों व किडनी संबंधी मरीजों की अलग डाइट है। सबके अलग-अलग मीनू बने हुए हैं। खाने की क्वालिटी को मैंने कई बार सत्यापित किया है। टेंडर के हिसाब से सभी मरीजों को खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। कहीं कोई दिक्कत है तो उसे देखेंगे।
विज्ञापन

- डॉ. संजय खत्री, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज, बहराइच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें