फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अब मोतीपुर की सिंचाई काॅलोनी में दिखा तेंदुआ

Tue, 24 Sep 2024 04:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मोतीपुर सिंचाई कालोनी परिसर में सीसीटीवी में दिखा तेंदुआ। :स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
बहराइच। कतनिर्याघाट वन्यजीव प्रभाग के मोतीपुर सिंचाई काॅलोनी में रविवार की शाम एक तेंदुआ सीसीटीवी में कैद हुआ। इसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन



सिंचाई कालोनी निवासी सोनू त्रिपाठी, अन्नू यादव, तूफानी यादव आदि ने बताया कि बीते एक सप्ताह से लगातार तेंदुए की मूवमेंट हो रही है। तेंदुआ मोहल्ले के आसपास घूमता देखा जा रहा है। वहीं अब मोहल्ले के अंदर घूमता दिख रहा है। दहशत की वजह से शाम होते ही सभी लोग घरों में कैद हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि मोतीपुर रेंज के वनकर्मियों से शिकायत की गई है तो उन्होंने गोला पटाखा दागने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें