शासन के निर्देश पर 103 ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा न होने के अभाव में निर्वाचित होने के बावजूद ग्राम प्रधान शपथ नहीं ले सके। इनमें महसी के 12, तेजवापुर के 16, जरवल के 19, हुजूरपुर के 22, मिहींपुरवा के 6, रिसिया के पांच, पयागपुर के सात, चित्तौरा के नौ व विशेश्वरगंज के सात ग्राम पंचायतों के प्रधान शामिल हैं।