फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दूसरे दिन भी नहीं हुआ कोई नामांकन, तीन पर्चे बिके

Sat, 20 Apr 2024 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के कलेक्ट्रेट में नामांकन स्थल के बाहर गेट पर मौजूद पुलिसकर्मी।
विज्ञापन
बहराइच। लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन के दूसरे दिन भी किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया। तीन निर्दल प्रत्याशी नामांकन सेट प्राप्त कर वापस चले गए। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित नामांकन स्थल पर नामांकन के दूसरे दिन भी काफी गहमा-गहमी रही। सुबह से कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही। इस दौरान कलेक्ट्रेट के परिसर में आम आदमी के आने-जाने पर पूरी तरह से रोक थी। सिर्फ चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी व उनके एजेंट को ही परिसर में आने-जाने की छूट दी गई। जिला प्रशासन द्वारा नामाकंन के दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह 11 बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया की शुुरुआत की। इस दौरान निर्दल प्रत्याशी के तौर पर रामरूप व वृक्षराम ने एक-एक सेट नामांकन पत्र प्राप्त किया। निर्दल प्रत्याशी रमेश कुमार वाल्मीकि ने भी नामांकन के लिए एक सेट नामांकन पत्र प्राप्त किया। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन तक सपा, भाजपा समेत नौ प्रत्याशियों ने 19 पर्चे प्राप्त किए हैं। इसमें सपा व भाजपा प्रत्याशी ने चार-चार सेट में पर्चे प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें