फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डीजे, डांस औैर डिनर के साथ मनेगा नए साल का जश्न

विज्ञापन
बहराइच के चौक बाजार में नव वर्ष के लिए सजी उपहार की दुकानें। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। नए साल के स्वागत के लिए शहर के होटल, रेस्टोरेंट व पार्क सजकर तैयार हो गए हैं। डीजे, डांस और डिनर के साथ नए साल का जश्न मनाया जाएगा। अधिकतर होटलों ने अपने अतिथियों के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। अभी से कई जगहों पर बुकिंग होने लगी है। पारिवारिक कार्यक्रम के लिए लोग पहले से ही होटल व रेस्टोरेंट को बुक करा रहे है।
विज्ञापन

नए साल के स्वागत को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। बाजार में चहल-पहल बढ़ी हुई है तो होटलों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर के मुख्य रिसॉर्ट व होटलों में खान-पान के साथ म्यूजिक स्टेज भी तैयार कर लिया गया है। पार्कों को भी साफ कराया गया है। जिससे बच्चे पार्क में पहुंचकर मस्ती कर सकें। एक रिसार्ट मालिक ने बताया कि नए साल को लेकर रिसॉर्ट बुक हो चुका है। लोगों ने फैमिली से लेकर नार्मल पार्टी तक के आयोजन करने का प्लान बनाया है। रिसॉर्ट की ओर से भी उनको नए साल के जश्न मनाने में ऑफर दिया गया है। 31 दिसंबर की शाम से नए साल के स्वागत के लिए धमाल शुरू हो जाएगा।
नियमों का कराया जाए पालन
गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार ने पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि नववर्ष के सेलिब्रेशन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहें। अराजक तत्वों पर विशेष निगरानी बरती जाए। नियमों का पूरा पालन कराया जाए। रात 10 बजे के बाद डीजे न बजाया जाए। सभी थाना व चौकी प्रभारी गश्त पर रहें। कहीं पर कोई घटना न घटित होने पाए।
विज्ञापन

सादी वर्दी में रहेंगी महिला पुलिसकर्मी
एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि नववर्ष के सेलिब्रेशन के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर सादी वर्दी में भी महिला पुलिसकर्मी मुस्तैद रहेंगी। शहर के मुख्य चौराहे से लेेकर रेस्टोरेंट में निगरानी बनाए रखेंगी। जिससे सेलिब्रेशन के दौरान कोई महिला अपने आपको असुरक्षित महसूस न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें