इकौना (श्रावस्ती)। इकौना के ग्राम किढि़होना के मजरा अहिरन पुरवा में स्थगन आदेश के बाद भी नवीन परती की भूमि पर कब्जा कर लिया गया। पीड़ित की शिकायत के बाद भी तहसीलदार ने स्थगन आदेश मानने से इन्कार कर दिया।
इकौना तहसील के ग्राम किडि़हौना के मजरा अहिरनपुरवा निवासी रक्षाराम अपने घर के सामने जमीन पर घूर आदि लगा रहा था। आरोप है कि प्रधान पति गांव के ही कुछ लोगों का इस पर कब्जा करना चाहता था। इस पर रक्षाराम ने सिविल जज (प्रवर खंड) के न्यायालय में वाद दायर कर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश पारित करा लिया। जिस पर बृहस्पतिवार को नवीन परती बताते हुए विपक्षियों ने कब्जा कर लिया। इसकी शिकायत लेकर रक्षाराम तहसीलदार इकौना के पास पहुंचा तो स्थगन आदेश मानने से इन्कार करके लौटा दिया गया। वहीं अब स्थगन आदेश के बाद दूसरा पक्ष मकान बना रहा है। पीड़ित ने डीएम को प्रार्थना पत्र भेज कर आदेश की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।