फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भतीजा नदी में डूबा, गम में चाचा को पड़ा हार्ट अटैक, मौत

Sun, 09 Jun 2024 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम भतीजे का शव नदी में ढूंढ़ते समय चाचा को आया हार्ट अटैक
विज्ञापन

मृतक के भतीजे का शव शनिवार की सुबह गोताखोरों ने निकाला

संवाद न्यूज एजेंसी

नानपारा (बहराइच)। फातिया करवाने गया एक युवक नदी के किनारे सेल्फी लेते समय नदी में डूब गया था। जिसके शव की तलाश गोताखोर कर रहे थे। गोताखोरों को शव की तलाश करते युवक के चाचा को हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। एक साथ दो-दो मौतों से परिजनों में कोहराम मच गया। डूबे युवक का शव शनिवार की सुबह नदी में बरामद हुआ, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली नानपारा के गुरघुट्टा निवासी फारुख उर्फ मीर खां (18) शुक्रवार को परिवार के साथ फातिया करवाने समैसा गया था। जहां से देर शाम लौटने के दौरान उसने तकिया घाट पर सरयू नदी में हाथ-पैर धुला और फिर सेल्फी लेने लगा। सेल्फी लेने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में डूब गया। युवक के डूबते ही उसके साथ मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने तत्काल घटना की सूचना तहसील प्रशासन व पुलिस को दी। सूचना पर तहसीलदार अजय यादव राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से शव की खोज शुरू करवाई। देर रात तक युवक का शव बरामद नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव की तलाश के दौरान वहां मौजूद फारुख के चाचा कादिर (70) को हार्ट अटैक आ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार की सुबह दोबारा तलाश के दौरान घटना स्थल से 10 मीटर की दूरी पर फारुख का शव बरामद हुआ। तहसीलदार अजय यादव ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। नियमानुसार सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें