फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 20 लाख की चरस के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रूपईडीहा (बहराइच)। एसएसबी व रूपईडीहा पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की रात भारत-नेपाल सीमा के एसएसबी चेकपोस्ट से एक नेपाली नागरिक को पकड़ा। तलाशी में उसके पास से 20 लाख रुपये कीमत की चरस बरामद हुई। रूपईडीहा थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने बताया कि सात फरवरी की रात 8:30 बजे एसएसबी चेकपोस्ट से चेकिंग के दौरान संयुक्त टीम ने संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर नेपाल देश के जिला जाजकोट वार्ड नंबर चार पोस्ट पुल्मा निवासी बहादुर शाही को पकड़ लिया। पूछताछ में वह घबराने लगा तो टीम ने उसके सामान की चेकिंग की। इसमें 415 ग्राम चरस बरामद हुई। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पकड़े गए आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई कर जेल भेज दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें