फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बारहसिंघा की खाल व सींग संग नेपाली वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बहराइच वन प्रभाग के अब्दुल्लागंज रेंज में दुर्लभ वन्यजीवों का शिकार कर खाल व सींग की तस्करी करने वाले तस्कर को रेंजर ने वनकर्मियों की टीम के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपित नेपाल का रहने वाला है।
विज्ञापन

रेंजर हेमंत मणि त्रिपाठी ने बताया कि वन दरोगा शंभू यादव, फारेस्ट गार्ड रमेश खन्ना, वाचर मनोज सिंह, साबित राम व झेथू यादव के साथ जंगल में गश्त कर रहे थे। जंगल के अंदर एक नेपाली शिकारी के होने की भनक लगने पर जंगल मे उसकी तलाश की गई। कड़ी मशक्कत के बाद एक नेपाली युवक जंगल मे दिखाई पड़ा। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। उसके पास मौजूद झोले की तलाशी लेने पर एक बारहसिंगा की खाल व सींग बरामद किया गया। पकड़ा गया आरोपित काली प्रसाद निवासी ग्राम खडैचा बांके नेपाल के रूप में की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें