फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सिरसिया में शुरू हुआ एनसीसी का ट्रैकिंग कैंप

Wed, 01 Nov 2023 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। 51वीं यूपी बटालियन एनसीसी बलरामपुर की ओर से सिरसिया में मंगलवार से ट्रैकिंग कैंप-2 का आयोजन किया जा रहा है। सात नवंबर तक चलने वाले इस कैंप में देशभर के 500 एनसीसी कैडेट प्रतिभाग कर रहे हैं। ट्रैकिंग कैंप के माध्यम से एनसीसी के कैडेट्स को विशेष प्रकार का प्रशिक्षण देने के साथ उन्हें थारू जनजाति के बारे में जानकारी दी जाएगी।ट्रैकिंग कैंप 2 की शुरुआत करते हुए कैंप कमांडेंट व बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अरविन्द प्रताप सिंह पटवाल ने कैडेटों को ट्रैक के बारे में जानकारी दी। इस दौरान ट्रैक को श्रावस्ती, राप्ती, देवीपाटन, सुहेलवा तथा थारू ग्रुप में बांटा गया। यह ग्रुप प्रतिदिन विभिन्न ट्रेक रूट पर ट्रैकिंग करेगा। सोहेलवा वन्य जीव विहार की जानकारी लेगा। कैंप में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जायेगा।
विज्ञापन

स्थानीय प्रथाओं, रीति रिवाज, परंपराओं, संस्कृति और इतिहास की जानकारी भी दी जाएगी। कैंप में गुजरात, बिहार, झारखंड, जम्मू कश्मीर, दिल्ली व उत्तर प्रदेश के कैडेट्स प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान सीओ कर्नल प्रशांत कुमार, सुहेलवा रेंजर अनिमेश वर्मा, सूबेदार मेजर रामनिवास, आनरी लेफ्टिनेंट गुरनैल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें