जरवलरोड। कोरोना महामारी के दौरान बंद की गई पैसेंजर ट्रेन को पूर्वोत्तर रेलवे ने दोबारा संचालित करने की मंजूरी के साथ ही संचालन का टाइम-टेबल जारी कर दिया गया है। ट्रेन संख्या 55061/55062 नकहा जंगल-डालीगंज लखनऊ पैसेंजर का संचालन 26 मई से शुरू किया जाएगा। इसके शुरू होने से बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, बाराबंकी समेत कई जिलों के यात्रियों को सीधे लखनऊ आने-जाने की सुविधा मिल सकेगी। ट्रेन संख्या 55061 रात 11:10 बजे नकहा जंगल से प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों से होते हुए सुबह करीब 9:25 बजे लखनऊ पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 55062 डालीगंज स्टेशन से शाम 5:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह करीब 4:45 बजे नकहा जंगल पहुंचेगी। जरवलरोड स्टेशन अधीक्षक अभिषेक ने बताया कि निर्धारित तिथि से ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।