फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: वाहन चोर गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

Mon, 06 Feb 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। दूसरे जिलों से बाइक चुराने के बाद नंबर प्लेट बदलकर बेचने वाला शातिर चोर सोमवार को कैसरगंज पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से चोरी की दो बाइक भी बरामद हुईं हैं। दोनों बाइक उसने सीतापुर से चुुराई थीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।थाना प्रभारी दद्दन सिंह ने बताया कि सेंटर चौराहे पर वाहन चेकिंग की जा रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान एक बाइक सवार को रोका गया तो वह कागज नहीं दिखा पाया। इसके बाद उसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो उसने बाइक चोरी की बात स्वीकार की। उसने बताया कि वह चोरी की बाइक से ही जा रहा था। इसके बाद पुलिस ने एक दूसरी चोरी की बाइक उसके घर भी बरामद की। आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के गोड़हिया नंबर चार के मजरा भगौतीसाह पुरवा निवासी पप्पू उर्फ सियाराम (35) के रूप में हुई है। पप्पू गैर जिलों से वाहन चुराकर लाता था। इसके बाद यहां फर्जी कागज बनवाकर बेच देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें