श्रावस्ती। उपभोक्ताओं की बिजली से संबंधित सभी प्रकार की समस्याओं के निराकरण के लिए केवाईसी कराना होगा। इसके लिए सभी विद्युत उपकेंद्रों पर 15 फरवरी तक विद्युत उपभोक्ता पहचान व समाधान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। उपभोक्ताओं को अब अपने बिल, भुगतान, शिकायतों के निस्तारण, विद्युत बाधित होने की जानकारी उनके मोबाइल पर मिलेगी। इसके लिए उपभोक्ताओं को केवाईसी कराना होगा। केवाईसी के लिए उपभोक्ता उत्तर प्रदेश पावर काॅर्पोरेशन की वेबसाइट पर सर्विस रिक्वेस्ट के अंतर्गत मोबाइल नंबर अथवा ईमेल अपडेशन टैब में जाकर मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी डालना होगा। अथवा विद्युत कार्यालय पर जाकर अपनी जानकारी देनी होगी। उपभोक्ता चाहे तो टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल भी कर सकते हैं। उपकेंद्रों पर उपभोक्ताओं के लिए केवाईसी फार्म उपलब्ध है। जिस भर कर 15 फरवरी तक जमा किया जा सकता है। इसके लिए 15 फरवरी तक विद्युत उपभोक्ता पहचान व समाधान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। संवाद