फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दिनेश, नंदिनी व लक्ष्मी जागरूक करेंगे परिवारों को

Sun, 29 Jan 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। प्रदेश के लोगों को अब जिले के दिनेश, नंदिनी व लक्ष्मी परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करते नजर आएंगे। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से प्रदेश के सभी जनपदों में लगने वाले होर्डिंग्स व बैनर पर इनकी तस्वीरें प्रकाशित होंगी। स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों की ओर से इसे जिले के लिए बड़ी उपलब्धि बताया जा रहा है। प्रदेश के साथ ही जिले के लोगों को भी दिनेश, नंदिनी व लक्ष्मी से प्रेरणा लेते हुए छोटा परिवार-सुखी परिवार की नीति अपनाने की अपील की जा रही है।राष्ट्रीय पारिवारिक स्वास्थ्य पर्यवेक्षण 2019-21 के अनुुसार जनपद में 27.06 फीसदी यानि 1.42 लाख से अधिक दंपति अभी या भविष्य में बच्चे नहीं चाहते, लेकिन इसके लिए वह कोई भी परिवार नियोजन के साधन प्रयोग नहीं कर रहे। सीएमओ डॉ.एसके सिंंह ने बताया कि इसके समाधान के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश के सभी जनपदों में 18 जनवरी से जागरूकता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसमें ऐसे जागरूक दंपति को आगे लाया जा रहा है, जिन्होंने अपने व परिवार की खुशहाली के लिए परिवार को नियोजित किया है। इसके तहत मिहींपुरवा ब्लॉक के चफरिया गांव निवासी दिनेश सिंह व उनकी पत्नी नंदिनी का चयन करते हुए उन्हेें प्रदेश का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। दिनेश ने अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने व पत्नी के बेहतर स्वास्थ्य के लिए स्वयं नसबंदी कराने का निर्णय लिया। इसी प्रकार चफरिया गांव निवासी 34 वर्षीय महिला लक्ष्मी ने सात वर्ष पूूर्व परिवार नियोजन के लिए कॉपर टी का चयन किया था। लक्ष्मी ने बताया कि परिवार की खुशियों के लिए परिवार नियोजन के साधनों की जानकारी सभी दंपति को होनी चाहिए। लक्ष्मी अब प्रदेश की सभी महिलाओं को होर्डिंग्स व बैनर के माध्यम से टिप्स देतीं नजर आएंगी।
विज्ञापन

..........................
अब मॉडल नहीं रियल हीरो करेंगे जागरूक
अभी तक परिवार नियोजन के प्रचार-प्रसार के लिए लगने वाले होर्डिंग्स पर मॉडल अथवा काल्पनिक पात्रों के चित्र होते थेे, लेकिन अब शासन के निर्देश पर अपनी स्वयं की जिंदगी में परिवार नियोजन के साधनों का प्रयोग करने वाले लोगों को ब्रांड एंबेसडर बनाया जाएगा। इसके तहत पहली बार जिले से दिनेश, नंदिनी व लक्ष्मी का चयन प्रदेश के ब्रांड एंबेसडर के रूप में किया गया है। डॉ.एसके सिंंह, सीएमओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें