फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: छह सेकेंड में दो बार डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

Tue, 24 Jan 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। तराई की धरती मंंगलवार की दोपहर अचानक डोली और झटकों से लोग सिहर उठे। किसी अनहोनी की आशंका से डरे लोग घरों व कार्यालयों से बाहर निकल आए। छह सेकेंड के भीतर दो बार आए भूकंप के झटकों ने लोगों को भयभीत कर दिया। भूकंप का केंद्र बिंदु नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र बताया जा रहा हैै। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 बताई जा रही है। तराई का क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से अति संवेदनशील है। यहां पहले भी कई बार भूकंप आ चुके हैं। लगभग तीन माह पूर्व आए भूकंप से भी कई स्थानों पर दीवारों में दरार पड़ने के साथ ही टाइल्स व फर्श भी दरक गए थे। मंगलवार को प्रतिदिन की भांति सबकुछ सामान्य चल रहा था, तभी दोपहर दो बजकर 29 मिनट पर अचानक धरती डोल उठी। लोग किसी अनहोनी की आशंका से सहम गए। घरों में लगे पंखे भी हिलने लगे। साथ ही कई स्थानों पर बर्तन व फर्नीचर के सामान भी गिर गए। इससे लोगों को भूकंप आने का पता चला। आननफानन लोग जो भी कार्य कर रहेे थे उसे छोड़कर घरों व कार्यालयों से बाहर निकल आए। छह सेकेंड के मध्य दो बार आए भूकंप के झटकों ने लोगों को भयभीत कर दिया। भूकंप के कारण काफी देर तक लोग घरों से बाहर ही रहे। हालांकि भूकंप के कारण किसी प्रकार की जन व धन हानि की सूचना नहीं मिली। भूकंप का केंद्र नेपाल-चीन सीमा बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 दर्ज की गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें