गिलौला (श्रावस्ती)। नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज गिलौला में मंगलवार को इंटरमीडिएट छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा की तीसरी आंख से निगरानी की गई।
गिलौला के नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में मंगलवार को सीसीटीवी कैमरा व वाइस रिकार्डिंग के बीच इंटरमीडिएट छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। यहां भूगोल, कंप्यूटर, जीव विज्ञान व भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। यहां कंप्यूटर के 15, भूगोल के 72, जीव विज्ञान के 196 तथा भौतिक विज्ञान के 215 छात्र प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हुए। एमजी कॉलेज गोरखपुर से आए राम प्रकाश वर्मा, एसपी विवेकानंद इंटर कॉलेज मोसहारी देवरिया से आए विजय भगत सिंह, रमाकांत कुशवाहा, चंद्र प्रकाश पांडे ने परीक्षा ली। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा की अभी कोई तिथि निश्चित नहीं हो सकी है। संवाद