फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नवीन मॉडर्न थाना अव्वल, सोनवा सबसे फिसड्डी

Tue, 24 Jan 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस की कार्य प्रणाली पर पुलिस थानों की रेटिंग हुई तो लोगों की राय में नवीन मॉडर्न थाना अव्वल रहा, जबकि सोनवा आठ थानों में सबसे फिसड्डी रहा।
विज्ञापन

पुलिस की कार्यशैली पर प्रतिमाह आम लोगों से फीडबैक लिया जाता है। इसमें पूरे माह में दर्ज मामलों के फरियादियों के साथ आईजीआरएस, सोशल मीडिया पर कराई गई वोटिंग को आधार बनाया जाता है। दिसंबर माह की रैकिंग में मॉडर्न थाना कटरा को प्रथम स्थान मिला है। उसे पब्लिक अप्रूवल रेटिंग 76.865 प्रतिशत प्राप्त हुआ है। इसके साथ 74.704 प्रतिशत रेटिंग पाकर थाना गिलौला दूसरे स्थान, 73.258 प्रतिशत रेटिंग पाकर थाना कोतवाली भिनगा तीसरे स्थान पर रहा। जबकि इकौना 71.586 प्रतिशत रेटिंग पाकर चतुर्थ स्थान, महिला थाना 70.93 प्रतिशत रेटिंग पाकर पांचवें स्थान, मल्हीपुर 69.66 प्रतिशत रेटिंग पाकर षष्ठम् स्थान, थाना सिरसिया 67.96 प्रतिशत रेटिंग पाकर सप्तम स्थान व थाना सोनवा 58.63 प्रतिशत रेटिंग पाकर आठवें स्थान पर रहा। इस पब्लिक अप्रूवल रेटिंग के तहत आईजीआरएस के माध्यम से 142, ट्विटर पोल के माध्यम से 1330 एवं डायरेक्ट पोल के माध्यम से 8,356, एफआईआर व एनसीआर के माध्यम से 81, पासपोर्ट व चरित्र सत्यापन के माध्यम से 443 लोगों से संपर्क स्थापित कर फीडबैक प्राप्त किया गया किया गया था। यह फीडबैक दिनांक 11 दिसंबर 2023 से 17 दिसंबर 2023 तक लिया गया था। इस सात दिवसीय ट्विटर पोल वोटिंग, फीडबैक, जनसुनवाई आईजीआरएस, ट्विटर पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण, एफआईआर, पंजीकरण, पासपोर्ट, चरित्र सत्यापन से संबंधित मामलों को लिया गया था। इस संबंध में एसपी प्राची सिंह का कहना है कि पब्लिक अप्रूवल रेटिंग अभी मात्र संतोषजनक ही है। इसकी रेटिंग नब्बे फीसदी से अधिक होनी चाहिए। इसके लिए थानों पर आने वाले फरियादियों के साथ ही आम जनमानस से पुलिस का व्यवहार बेहतर हो। इसके लिए जहां की रेटिंग खराब आई है। उन्हें इस माह में अपनी रेटिंग सुधारने का मौका है। इसके बाद समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें