फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: स्वामी प्रसाद हिंदू विरोधी, माफी मांगनी होगी

Mon, 23 Jan 2023 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने गोस्वामी तुलसीदास रचित श्रीरामचरित मानस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले से लोगों में खासा गुस्सा है। बजरंग दल के विभाग संयोजक शारदाकांत पांडेय ने पवित्र ग्रंथ पर सवाल उठाने वाले को राक्षस की संज्ञा दी। कहा कि स्वामी प्रसाद को जेल भेजा जाए।
विज्ञापन


वहीं करनैलगंज नगर के श्री बालाजी धाम मंदिर के संरक्षक सरदार जोगिंदर सिंह जानी ने कहा कि जिस तरह स्वामी प्रसाद मौर्य ने श्रीरामचरित मानस पर सवाल उठाए हैं। इससे प्रतीत होता है कि वह हिंदू धर्म के घोर विरोधी है। भाजपा नेता मोहित पांडेय का कहना है कि स्वामी प्रसाद मौर्य के इस बयान पर हिंदू संगठनों में खासा आक्रोश है। उन्हें हिन्दू समाज से माफी मांगनी होगी।

भाजपा के नेता रामजीलाल मोदनवाल कहते हैं कि राजनीति का अंत देखकर बौखलाए स्वामी प्रसाद मौर्य सिर्फ चर्चा में आने के लिए हिंदू धर्म ग्रंथ का मजाक उड़ा रहे हैं। उधर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वामी प्रसाद मौर्य पर मुकदमा दर्ज कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें