फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में शुरू हुुईं प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Sat, 21 Jan 2023 11:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले के विद्यालयों में शनिवार से हाईस्कूल व इंंटरमीडिएट कक्षाओं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू हुईं जो 28 जनवरी तक चलेंगी। पहले दिन 162 परीक्षा केंद्रों में से 20 केंद्रों पर शुरू हुई परीक्षा की निगरानी के लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है।
विज्ञापन



भारत-नेपाल सीमा स्थित श्रीराम जानकी इंटर कॉलेज रुपईडीहा में शनिवार को प्रयोगात्मक परीक्षा का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.हरीशचंद्र ने बताया कि इंटरमीडिएट कक्षा में भौतिक विज्ञान में 168 छात्रों द्वारा प्रयोगात्मक परीक्षा दी जा रही है। वहीं भूूगोल में 36 छात्रों प्रयोगात्मक परीक्षा में शमिल हो रहे हैं। इसी प्रकार हाईस्कूल की परीक्षा में 196 छात्र शामिल हुए। गोरखपुर से आईं परीक्षक गरिमा सिंह ने छात्र-छात्राओं की परीक्षा ली। उधर सीमांत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विकास पांंडे ने बताया कि यहां भौतिक विज्ञान के 139 छात्र, भूगोल के आठ, रसायन विज्ञान के 139, गृह विज्ञान के 27 व जीव विज्ञान के 121 छात्र परीक्षा देंगे।

ब्लॉक नवाबगंज अंतर्गत बाबागंज के पंडित राधेश्याम सरस्वती देवी इंटर कॉलेज जमोग में भी शनिवार को इंटर की भौतिक विज्ञान एवं गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा हुई। प्रधानाचार्य बीएस मिश्र व कौशलेंद्र पांडेय ने बताया कि भौतिक विज्ञान में परीक्षक गरिमा सिंह ने परीक्षा ली। इसी प्रकार आचार्य रमेश चंद्र इंटर कॉलेज शांति नगर के प्रधानाचार्य अखिलेश पाठक ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा में सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। इसके साथ ही हाजी मो.यूसुफ इंटर कॉलेेज, जगतराम प्रेमा देवी इंटर कॉलेज में भी परीक्षा हुई।
विज्ञापन


परीक्षा पर रखी जा रही नजर
प्रयोगात्मक परीक्षाओं मेें किसी प्रकार की धांधली न हो इसके लिए कंट्रोल रूप स्थापित कर कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। सभी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

जेपी सिंह, डीआईओएस।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें